Press ESC to close

क्या कम सोने से दिल के रोगों का जोखिम बढ़ जाता है?

आज कल की भाग दौड़ भरी जीवनशैली में अक्सर लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या में काम, phone scrolling और social life के कारण नींद से समझौता कर लेते हैं। उन्हें अंदाजा नहीं होता कि पूरी नींद न लेने की ये आदत उनके लिए कितनी नुकसानदेह साबित हो सकती है। कम या फिर पर्याप्त रूप से न सोने के कारण एक व्यक्ति को हृदय से संबंधित रोग़ों की समस्या भी हो सकती है। अक्सर लोग हृदय से संबंधित रोगों को गलत खानपान और कसरत न करने की आदत से जोड़कर देखते हैं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में नींद न लेना भी हृदय रोग का कारण बन सकता है। यहाँ तक कि ऐसे लोग जो दिन में 6-7 घंटे से कम की नींद लेते हैं, उनमें Heart attack, और दूसरी heart diseases का खतरा आम लोगों के मुकाबले काफी हद तक बढ़ जाता है। सोते वक्त हमारा शरीर सिर्फ नींद नहीं ले रहा होता, बल्कि खुद को repair भी कर रहा होता है। सोते समय दिल की धड़कन की गति कम हो जाती है, blood pressure कम हो जाता है और शरीर में inflammation से राहत मिलती है। इन सभी कारणों से पर्याप्त नींद लेते वक्त हमारा हृदय और स्वस्थ होता है। यदि कोई व्यक्ति ठीक से नींद पूरी नहीं करता, तो उसके शरीर में Cortisol नामक stress hormone बढ़ने लगता है, blood sugar level बढ़ता है, और blood vessels में सूजन आने लगती है, जिससे हृदय से संबंधित समस्याओं और Heart disease का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख में हम पर्याप्त नींद न लेने से हृदय पर होने वाले नुकसानदेह प्रभाव के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

  1. नींद और blood pressure 

एक सामान्य, स्वस्थ नींद लेते वक्त blood pressure  10 से 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इस प्रक्रिया को Nocturnal Dipping कहा जाता है। इस प्रक्रिया के न होने पर रक्तचाप लगातार बढ़ा हुआ रहता है, जिसके कारण स्ट्रोक, heart attack, किडनी से संबंधित समस्या और brain में खून पर्याप्त मात्र में न पहुँच पाने की दिक्कत हो सकती है। 

  1. नींद और Coronary Heart disease

Coronary Heart Disease या Coronary Artery Disease तब होती है जब blood vessels में plaque जमा होने लगता है। इस कारण blood vessels सख्त और सँकरी हो जाती हैं, जिसके कारण हृदय तक पर्याप्त मात्रा में रक्त और oxygen नहीं पहुँच पाती। इस स्थिति को atherosclerosis कहा जाता है। नींद की कमी के कारण शरीर में inflammation होता है, जिसे ठीक करने के लिए शरीर का immune system white blood cells का निर्माण करता है। यही white blood cells plaque का निर्माण करते हैं। इस प्रकार नींद कम लेने से Coronary Artery Disease का खतरा भी बढ़ जाता है। 

  1. नींद और heart attack 

कम नींद के कारण Heart attack का खतरा भी बढ़ सकता है। Heart Attack तब होता है जब जब हृदय की जाने वाले blood के flow में रुकावट आ जाती है। आमतौर पर हर रात 6 घंटे से कम नींद लेने वाले व्यक्तियों में अन्य व्यक्तियों के मुकाबले heart attacks का खतरा 20 प्रतिशत तक अधिक होता है।  नींद के बार-बार टूटने से भी heart attack का खतरा बढ़ जाता है। सोते वक्त हृदय की गति धीमी होती है, जो जागने पर अचानक से बढ़ जाती है। इस कारण हृदय में पहुँचने वाले रक्त और खून में तेजी से वृद्धि आती है। इस कारण heart attack हो सकता है। 

  1. नींद और Heart Failure 

Heart Failure उस स्थिति को कहा जाता है जब हृदय शरीर के अन्य अंगों तक पर्याप्त मात्रा में oxygen और खून नहीं पहुंचा पाता है। आमतौर पर देखा गया है कि प्रत्येक रात में 7 घंटे से कम सोने वाले लोगों में पर्याप्त नींद लेने वाले लोगों के मुकाबले heart failure के मामलों का खतरा बहुत हद तक बढ़ जाता है। जिन लोगों में एक असामान्य या अस्वस्थ नींद के अन्य लक्षण होते हैं, उनमें भी heart failure का खतरा अधिक होता है। इन लक्षणों में नींद न आना, दिन में बार-बार नींद आना, खर्राटे लेना जैसे लक्षण शामिल हैं। 

  1. नींद और heart rate 

Heart specialists की मानें तो सामान्य तौर पर नींद लेते समय एक व्यक्ति का heart rate धीमा हो जाता है, और जब नींद खुलने वाली होती है, तब heart rate एक बार फिर से बढ़ने लगता है। खराब नींद और सोते वक्त बार-बार नींद टूटने से ये heart rate अचानक से बढ़ता है। जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते, उनमें irregular heartbeat और असामान्य heart rate की समस्या अधिक देखि जाती है। कई बार किसी बुरे सपने के कारण भी सोते समय heart rate बढ़ सकता है, ऐसे में जागने पर व्यक्ति को अपना heart rate बढ़ा हुआ लग सकता है। 

अगर आप Best cardiology doctor in Mohali या फिर Best Heart Hospital Chandigarh  की तलाश कर रहे हैं, तो सोहाना हॉस्पिटल आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सोहाना हॉस्पिटल मोहाली में विश्व की सबसे advanced technology और उत्तर भारत के सबसे अनुभवी और विख्यात Cardiologist near me  मौजूद हैं, जो क्षेत्र के मरीजों की सभी हृदय रोग संबंधी समस्याओं का निवारण करते हैं। आज ही appointment book करें और बढ़ाएँ एक स्वस्थ हृदय के साथ एक स्वस्थ भविष्य की ओर अपना पहला कदम!